फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोकेश की मौत का आरोपी शिवम गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिन पूर्व सम्मनपुर के जल्लापुर मसेढ़ा गांव निवासी 44 वर्षीय लोकेश गुप्ता की पिटाई से मौत के मुख्य आरोपी शिवम को पुलिस ने रविवार दोपहर चनकी बाजार के प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मृतक की बहन पिंका के मुताबिक लोकेश मजाकिया स्वभाव के होने के साथ ही दिव्यांग भी थे। 16 अप्रैल को गांव के कुछ युवक खेतों की तरफ शौच के लिए निकले थे। लोकेश ने उनसे मजाक कर दिया था। इस पर युवक हमलावर हो गए। युवकों ने दिव्यांग युवक को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि शिवम वर्मा ने अपने तीन साथियोंं के साथ लोकेश की बुरी तरह से पिटाई की थी। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से लोकेश बेहोश हो गए थे। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। शुक्रवार की रात लोकेश गुप्ता की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। थाना प्रभारी जेपी सिंह यादव ने बताया कि शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें