फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गर्भवती पर बाइक चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना के बाद भाग रहे आरोपियों में से एक को परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।। आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार बताए जाते हैं।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव का है। गांव निवासी जलालुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री साबिया (25) इन दिनों मायके आई हुई है। वह पांच माह की गर्भवती है। रविवार को 11 बजे दो रिश्तेदार बाइक से उसके घर पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उसकी पुत्री को टक्कर मार दी, इससे वह जमीन पर गिर पड़ी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने बाइक उस पर चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों व ग्रामीणों को आते देख भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों में से एक आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें