फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छेड़छाड़ के विरोध पर किया चाकू से हमला

Wed, 29 Nov 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की मां पर युवक ने किए कई वार, सिर व पेट में हुए गंभीर घाव
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज युवक ने मंगलवार देर शाम महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
छेड़छाड़ का विरोध करना एक मनबढ़ युवक को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने एक किशोरी की मां पर जानलेवा हमला करने की ठान ली। चाकू से उसने इस तरह हमला किया कि मानो वह जान लेने पर ही उतारू रहा हो। हमले में घायल हुई कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार बीते दिनों इल्तिफातगंज मार्ग पर आयोजित रामलीला के दौरान नगर के ही मीरानपुर निवासी अरमान ने उसकी किशोरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। वह पुत्री से जबरन उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। इस पर उसने वहां पहुंचकर युवक को समझाया तो वह धमकी देते हुए चला गया। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि छेड़खानी से नाराज महिला ने युवक को थप्पड़ भी रसीद कर दिया था।
इसी सब के चलते युवक नाराज था। पीड़ित महिला लोगों के घरों में काम कर किसी प्रकार घर का खर्च पति के साथ मिलकर चलाती है। मंगलवार देर शाम महिला जब काम कर घर लौट रही थी तो इल्तिफातगंज मार्ग के निकट आरोपी अरमान ने चाकू से अचानक उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने कई वार किए। इससे उसके सिर व पेट में चोटें आईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले हमलावर वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत कई अन्य मामलों में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एएसपी संजय राय ने पीड़िता से मुलाकात की और जरूरी जानकारी हासिल की। एएसपी ने कहा कि प्रकरण में सभी जरूरी कार्रवाई होगी।

घात लगाए बैठा था, चाकू से किया वार
जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने रोते हुए बताया कि आरोपी उसके इंतजार में चाकू लेकर सड़क के किनारे बैठा था। वह जब घर लौट रही थी तो उसे देखते ही वह उठ खड़ा हुआ। इसके बाद अचानक पीछे से पहुंचकर बड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने बताया कि युवक के पास मांस काटने वाला चाकू था। उसने उसी से हमला किया। महिला ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह युवक पहले भी इस तरह की घटनाएं कई लड़कियों के साथ कर चुका है।
विज्ञापन


आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को पुलिस टीम ने बुधवार को पुराने जिला पंचायत मैदान के पास दोपहर साढ़े 12 बजे करीब पकड़ लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान युवक के पैर में चोट भी लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें