फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम अभी भी कैश नहीं

Sun, 24 Apr 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में कैश की कमी अभी दूर नहीं हो सकी। रविवार के अवकाश के चलते बैंक तो बंद थे लेकिन एटीएम से भी उपभोक्ताओं को निराश ही लौटना पड़ा। सहालग का समय होने के चलते शादी-ब्याह के लिए जरूरी खरीदारी न कर पाने से लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


जिले में करीब एक सप्ताह से बैंकों के साथ एटीएम में भी कैश की कमी बनी है। रविवार को भी जिला मुख्यालय स्थित ज्यादातर एटीएम बूथों में ताला लगा रहा। बहुत से एटीएम पर तकनीकी खराबी अथवा कैश न होने संबंधी सूचना चस्पा की गई थी। इससे लोगों को पैसा निकालने के लिए भटकना पड़ा।    
          
जिले की अधिकांश बैंक शाखाओं में सप्ताह भर से जारी धनाभाव की बात से पहले तो बैंक अधिकारी मुकरते नजर आए। दो-तीन दिन में व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो बैंकों की लापरवाही सामने आ गई। इस दौरान सहालग के बीच बैंक उपभोक्ताओं को कैश नहीं निकालने से परेशानी होने लगी।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन धन के अभाव में न सिर्फ शाखाओं से निकासी कराने में अक्षम दिखा अपितु एटीएम सेवा भी लड़खड़ा गई। एक सप्ताह से बैंक उपभोक्ता धन निकासी के लिए सुबह से ही भटक रहे हैं। कुछ ही एटीएम से बैंक उपभोक्ताओं को पैसा निकालने का मौका मिल रहा लेकिन सीमित राशि ही निकल पाने से उनका काम चल पाना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन


   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें