फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर आशा संगिनी ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न प्रकार के बकाया भुगतान की मांग को लेकर आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नाराजगी जताते हुए कहा गया कि गत अप्रैल माह से बढ़ा मानदेय अब तक नहीं मिल सका है। इसके अलावा कोविड-19 सर्वे का भी भुगतान नहीं हो सका है। इससे आशा व आशा संगिनी को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। गुरुवार दोपहर संगठन अध्यक्ष मीरा सिंह के नेतृत्व में ऊषा पटेल, पुष्पा तिवारी, नीलम सिंह, साधना, सुमित्रा ने सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अप्रैल 2020 में उनके मानदेय में वृद्धि हुई थी, लेकिन अब तक बढ़ा मानदेय नहीं मिल सका है।
इसके लिए जब भी शिकायत की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है और तो और कोविड-19 सर्वे का भी भुगतान अब नहीं हो सका है। भुगतान न होने से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें