फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उम्मीद के अनुरूप रितेश को ही मिला टिकट

Sat, 02 Mar 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उम्मीदों के अनुरूप बीते दिनों ही भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में ही अंबेडकरनगर से पार्टी का टिकट पाने में सफल रहे। वे दूसरी बार सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगे। यहां उनका मुकाबला फिलहाल घोषित सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा से होगा। बसपा ने अभी यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष से चली आ रही अटकलों पर बीते दिनों रितेश के भाजपा में शामिल होने के साथ ही विराम लगा तो यह भी तय हो चला था कि पार्टी टिकट भी इन्हीं को देगी। हालांकि बसपा से दूरियां बढ़ने पर रितेश के सपा में भी जाने की चर्चाएं थीं लेकिन वहां सपा नेतृत्व ने इस बार भी कुर्मी वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगाने का फैसला कर लिया था। इसी बीच सांसद रितेश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नजदीकी बढ़ी। संसद में रितेश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों में चुने जाने के बाद पीएम ने उन्हें लंच पर आमंत्रित भी किया था। इन सबके चलते ही रितेश ने भाजपा की तरफ कदम बढ़ाया था।
अब शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जो पहली सूची जारी की उसमें रितेश का भी नाम अंबेडकरनगर से शामिल था। सूची में रितेश का नाम आते ही यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। उम्मीदों के अनुरूप ही टिकट घोषित होने पर रितेश के समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। यहां मौजूद रितेश के पिता जलालपुर विधायक राकेश पांडेय से मिलकर लोगों ने खुशियां बांटीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें