फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सऊदी अरब में नौकरी के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती युवाओं को सऊदी अरब में रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगी। तकनीकी रूप से कुशल अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

यूपी में कुल 500 पद हैं। इनमें यांत्रिक फिटर, फेब्रिकेशन फोरमैन, यांत्रिक टेक्नीशियन, स्ट्रक्चर फेब्रिकेटर, पाइप फेब्रिकेटर और वेल्डर सहायक पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया क्रिएटिव इंटरप्राइजेज एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की आयु 25 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में पांच से 15 साल का अनुभव भी जरूरी है। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें