लखनऊ। शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अंबेडकरनगर की मुख्य विकास अधिकारी प्रनत ऐश्वर्य को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण) के पद पर तैनाती दी गई है। अपर निदेशक, सूडा आनंद कुमार शुक्ला को सीडीओ अंबेडकरनगर बनाया गया है।
विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म उमेश प्रताप सिंह को इसी पद पर पिछड़ा वर्ग विभाग में भेजा गया है। विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व संयुक्त प्रबंध निदेशक उप्र जल निगम (ग्रामीण) अरुण कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की जिम्मेदारी मिली है। विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत व निदेशक नेडा अनुपम शुक्ला को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक, यूपी नवीनीकरण एवं ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ब्यूरो