फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अमृतसर एक्सप्रेस 12 तो महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन आठ घंटे लेट

Thu, 30 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। ट्रेन का शेड्यूल ठीक न होने की वजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। उन्हें घंटों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस सुबह निर्धारित समय 08:04 बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे स्टेशन से रवाना हुई। इसके अलावा वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल और महाकुंभ मेला स्पेशल आठ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दून एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह कोहरा और रूट डायवर्जन बताया जा रहा है। स्टेशन पर चाय, बिस्किट, पानी के सहारे यात्री समय काटते मिले।
प्रयागराज के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हृदयनारायण ने बताया कि पत्नी बीमार हैं। उन्हीं को दिखाने जाना है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में भीड़ ज्यादा है। इसलिए निजी साधन ले जाने में जाम में फंस सकते हैं। अब ट्रेन का सहारा ही बचा है। ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठना पड़ रहा है। श्रवण क्षेत्र के रमेश को दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ केंद्र से पता चला कि रूट डायवर्जन हो गया है। गाड़ी अब अयोध्या कैंट से मिलेगी। शफीक ने बताया कि बाराबंकी जाना है। ट्रेन लेट हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन:::
कोहरा और महाकुंभ की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। -अजय कुमार सिंह, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें