फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: नकली गहने और जात छुपाने का आरोप, दूल्हा समेत 35 बराती बने बंधक, हंगामे में बदल गई शादी

Wed, 06 May 2026 08:36 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

सुबह सिंदूरदान से पहले गहने चढ़ाने की परंपरा के दौरान मौजूद महिलाओं ने गहनों की जांच की, जिसमें वे नकली पाए गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और जमकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शादी में हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद लखनिया गांव में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हा पक्ष पर नकली गहने लाने और जात छुपाने का आरोप लगा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गिरीश चंद्र निषाद की बेटी की शादी के लिए बरात 5 मई को बाराबंकी से आई थी। परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए करीब दो लाख रुपये का कर्ज लेकर दहेज में मोटरसाइकिल और अन्य सामान जुटाया था।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में 10 मई तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, उम्रदराज मंत्रियों के सिर पर लटकी तलवार; इन्हें मिलेगा मौका?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी


शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार चल रही थीं। सुबह सिंदूरदान से पहले गहने चढ़ाने की परंपरा के दौरान मौजूद महिलाओं ने गहनों की जांच की, जिसमें वे नकली पाए गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। 
लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे की जाति भी छुपाई गई जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके साथ आए करीब 35 बरातियों को बंधक बना लिया।

बताया जा रहा है कि बरात में शामिल प्रमुख लोगों में दूल्हा सूरज, उसका भाई सावन, फूफा भूपेंद्र, भाभी आरती, बुआ गुड़ा, फूफा की बेटी अनमोल, बहन पायल और पिता ओमप्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कटका थाने ले जाया गया। इसी दौरान दूल्हे का पिता ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

लड़की के पिता का आरोप है कि यह सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला हो सकता है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें