फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सोनाली ठाकुर व पवन सिंह के गीतों पर झूमेंगे दर्शक

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव में भोजपुरी गायक पवन सिंह तथा बाॅलीबुड सिंगर सोनाली ठाकुर के गीतों पर भी लोगों को झूमने का मौका मिलेगा। इसके साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित करेंगी। 27 सितंबर से शुरू होने वाले महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को डीएम ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

अकबरपुर हवाईपट्टी पर होने वाले महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा है। इसके लिए कई टीमों को अलग-अलग तैयारियों का काम सौंपा गया है। महोत्सव पंडाल को सजाने का काम अंतिम चरण में हैं। पंडाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भव्य मंच सजाया जा रहा है। इस मंच पर कई चर्चित कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
सीडीओ अनुराज जैन ने लोगों को बताया कि महोत्सव में भोजपुरी गायक पवन सिंह तथा सोनाली ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कई अन्य चर्चित कलाकारों काे बुलाया गया है। इस महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन के कई तरह के झूले लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें