फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव निवासी एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव निवासी सालिकराम (45) मजदूरी करके अपने परिवार को पेट पालता था। मंगलवार को वह गांव के बगल के पुरवा में मजदूरी करने गया था। वहां उसने कुछ लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह घर चला आया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसने पानी मांगा। पानी पीते-पीते ही वह बेसुध होने लगा। मुंह से झाग निकलने लगा। परिवारीजन आनन-फानन उसे बसखारी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने सालिकराम को मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सालिकराम का परिवार बेहद गरीब है। मेहनत मजदूरी करके वह किसी तरह गुजारा करता था। सालिक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इसमें बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। उधर परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि सालिकराम की मौत जहर खिलाने से हुई है। परिजनों को आशंका है कि किसी ने जहर देकर उसकी हत्या की है। इसी वजह से मौत के बाद उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूबेदार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जरूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें