फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News : मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर बदमाश घायल, 22 मुकदमे हैं दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर कोतवाली और अलीगंज पुलिस ने रविवार आधी रात करीब हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर कोतवाली और अलीगंज पुलिस ने रविवार आधी रात करीब हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अरिया चौकी के निकट से पीछा करते हुए इनमिया पुल के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश को घेरने की सफलता मिली। इस दौरान भागने के प्रयास में बाइक गिर पड़ी। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक बदमाश भाग निकला जबकि एक बदमाश गिर पड़ने की वजह से पुलिस पार्टी पर फायर कर बचने की कोशिश करने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान विनय सिंह उर्फ बिन्नू निवासी जैतपुर के रूप में हुई। उसके विरुद्ध अकबरपुर, जौनपुर और सुल्तानपुर जिले के अलग अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें