फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के चलते पुलिस प्रशासन ने बरती विशेष चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जुमे की नमाज को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष चौकसी बरती। शहरी क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने दौरा किया, जबकि सीआईएसएफ व पीएसी के जवानों ने रूटमार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन

अयोध्या फैसले को कई दिन बीतने के बाद भी जिले में पुलिस प्रशासन सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम चाक चौबंद तरीके से करने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए सभी शहरी क्षेत्रों में कड़ी चौकसी बरती गई। जिला मुख्यालय पर गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को सीआईएसएफ जवानों की तादाद ज्यादा दिखाई पड़ी। टांडा, किछौछा व जलालपुर में भी सीआईएसएफ व पीएसी जवानों ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा। इसमें सिविल पुलिस के जवानों ने भी बढ़ चढ़कर योगदान दिया।
पुलिस कर्मियों ने जगह जगह तैनाती के साथ ही किसी भी असंवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए मुस्तैदी बनाए रखी। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने अकबरपुर नगर व टांडा कस्बे का दौरा कर हालात का जायजा लिया। आम लोगों से मुलाकात कर हालत की समीक्षा की और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने रूटमार्च निकाला। टांडा में एसडीएम एमपी सिंह व सीओ अमरबहादुर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गली मोहल्लों में रूटमार्च किया तो जलालपुर में भी रूटमार्च का सुरक्षा का एहसास कराया गया। सभी शहरी क्षेत्रों में रूटमार्च के साथ ही धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से मुलाकात का सिलसिला भी चला। महरुआ में एसओ शंभूनाथ के नेतृत्व में रूट मार्च हुआ। अन्य थानों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें