फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी नगपुर जाने वाला मार्ग बदहाल, मरीज परेशान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में बदहाल पड़ा सीएचसी को जाने वाला यह संपर्क मार्ग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर को जाने वाला रास्ता इस कदर बदहाल है कि मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क कई जगह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील मुख्यालय की सीएचसी पहुंचना मरीजों के लिए काफी पीड़ादायक है। वजह यह है कि अस्पताल परिसर को जोड़ने वाला मार्ग पिछले लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बीमार मरीजों के लिए इस रास्ते होकर गुजरना किसी सजा से कम नहीं है। इससे उनकी दिक्कत बढ़ जाती है। साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने में हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
तमाम शिकायतों व मरीजों की समस्याओं के बावजूद सड़क की मरम्मत कराने की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। यहां हर दिन करीब पांच सौ मरीज व तीमारदार आते हैं। अस्पताल परिसर में मिले रामसुख, अशोक कुमार, ललिता देवी, आरती मिश्र, कल्पना आदि ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों को मरम्मत की सुध नहीं है।
विज्ञापन

समस्या का निस्तारण करा दिया जाए तो मरीजों को अस्पताल पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े। आलम, अकील, दिवाकर व राजेश ने भी मरम्मत की मांग की। एसडीएम जलालपुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें