फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सभी अस्पतालों में अलर्ट, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। न सिर्फ पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई गईं बल्कि ऑनकॉल चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इस बीच सीएमओ डॉ. राजकुमार व अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज सददरपुर, जिला अस्पताल के अलावा सभी नौ सीएचसी व 29 पीएचसी को किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया। बेड को आरक्षित करने के साथ ही सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा दी गईं। इसके अलावा 24 घंटे चिकित्सक की ऑनकॉल ड्यूटी भी लगाई गई। सभी अस्पतालों में वार्डों को चाक चौबंद कर लिया गया।
इस बीच रविवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार ने सीएचसी कटेहरी, सीएचसी टांडा व संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि तैयारियों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने सीएचसी बसखारी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

21जेएनडी09 : सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें