फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भगवान राम तो कहीं हनुमान की स्थापित होगी मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिस समय अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी समय अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा पर भगवान राम की दिव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। आदमकद भव्य मूर्ति यहां पहुंच भी गई है। रविवार को डीएम अविनाश सिंह ने फव्वारा तिराहा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उधर कई अन्य स्थानों पर भी इस पवित्र मौके पर अलग-अलग मूर्तियों की स्थापना की तैयारी है।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा पर भगवान राम की दिव्य मूर्ति लगाने की तैयारी है। बीते दिनों ही फव्वारा तिराहा पर मूर्ति स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण पूर्ण कर लिया गया। भगवान राम की मूर्ति जिले में पहुंच गई। मूर्ति न सिर्फ नीले पत्थर की है बल्कि उस पर कपड़ा भगवा रंग का है।
डीएम अविनाश सिंह रविवार को फव्वारा तिराहा पहुंचे। जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना होनी है वहां का निरीक्षण करने के साथ ही जिम्मेदारों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिस समय अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी, ठीक उसी समय भगवान राम की मूर्ति पूरे विधानपूर्वक यहां स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

उधर जिले के कई अन्य हिस्सों में सोमवार 22 जनवरी को कहीं भगवान राम तो कहीं बजरंगबली की मूर्ति समेत रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा अलग-अलग मंदिरों में किए जाने की तैयारी है। अकबरपुर नगर के मोहसिनपुर स्थित शिवालय के निकट बजरंगबली की आदमकद मूर्ति विवेक मौर्य व अन्य सहयोगियों द्वारा स्थापित कराई जा रही है।

21जेएनडी08: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें