फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ के साथ अखंड गायत्री महायंत्र पाठ संपन्न

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर यज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
बसखारी। गायत्री शक्तिपीठ बसखारी पर शुक्रवार को अखंड गायत्री महायंत्र पाठ का महायज्ञ के साथ समापन हुआ। 24 घंटे से चल रहे जप के पश्चात हरिद्वार से आयी टोली ने हवन-पूजन कराया। गायत्री महायज्ञ के साथ विविध संस्कार भी कराए गए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे अनुष्ठानों में भागीदार बनने से जीवन में सुख शांति आती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महायज्ञ प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच पालियों में संपन्न हुआ। शाम 3 बजे से अंशदानि, समय दानी कार्यकर्ताओं एवं अखंड ज्योति पाठकों की अत्यंत ही महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महायज्ञ के साथ पुंसवन, विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया। गोष्ठी में शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली ने विगत दो वर्षों से कोरोना वैश्विक महामारी से उत्पन्न हुई विभिन्न प्रकार की समस्याओं को न केवल सुना ही बल्कि उसके संदर्भ में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। टोली ने मिशन के विस्तार के लिए भी विचार दिए।
इसमें महिला मंडल, युवा मंडल की संख्या बढ़ाने के लिए सुझाव उल्लेखनीय रहा। गोष्ठी के पश्चात शाम 6 बजे दीप यज्ञ कार्यक्रम भी टोली के माध्यम से संपन्न किया गया। दीप यज्ञ के पश्चात गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी श्रीराम हिमांचल त्रिपाठी ने शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें