फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो ने तैयार किया 82 हजार बुजुर्गों का डेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन बस में वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में छूट देने के लिए डाटा तैयार करने के कार्य ने गति पकड़ रखी है। बीते मार्च से अब तक 82 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को चिह्नित किया गया है। परिचालकों को निर्देश है कि बस में सफर करने वाले 60 वर्ष से ऊपर उम्र के यात्रियों का डाटा तैयार करें। तैयारी यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ दिया जाए। माना जा रहा कि जल्द ही इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

सरकारी बसों से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का परिवहन विभाग डाटा तैयार कर रहा है। शासन के निर्देश पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रा करने वाले नागरिकों का परिचालक नाम, पता, उम्र आदि विवरण एकत्रित कर रहे हैं। अकबरपुर रोडवेज प्रशासन के मुताबिक अकबरपुर डिपो से चलने वाली बसों के माध्यम से अब तक 82 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को चिह्नित किया गया है। इनमें 48 हजार 975 पुरुष व 34 हजार 198 महिला यात्री शामिल हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर बुजुर्गों का डाटा तैयार हो रहा है। खबर है कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार बुजुर्गों को नि:शुल्क यात्रा का लाभ प्रदान कर सकती है। इसे लेकर बुजुर्गों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है।
अकबरपुर बस स्टेेशन पर मिले बुजुर्ग दिनकर तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों की सुविधाएं बढ़नी ही चाहिए। एक अन्य बुुजुर्ग सेवाराम ने कहा कि सरकार को पहले रेलवे में दी जाने वाली छूट को भी बहाल करना चाहिए। वहां वरिष्ठ नागरिकों को फिर से सुविधाएं दी जाएं। आजमगढ़ जा रहे संतोष वर्मा ने कहा कि परिवहन निगम की यात्रा को लेकर बुजुर्गों का जिस तरह से सत्यापन कराया जा रहा है, उससे अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। जल्द ही कोई बेहतर निर्णय हम सबके लिए सामने आ सकता है। उधर एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है। फिलहाल शासन से इसकी जानकारी नहीं दी गई कि है कि सत्यापन कब तक चलेगा और इस डाटा को लेकर क्या निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों का डाटा तैयार करने के लिए परिचालकों को निर्देशित किया गया है। यह काम लगातार जिम्मेदारी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें