फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में 78 प्रतिशत मतदान के साथ अहरिया बूथ अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनावी जंग में कूदे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 3 लाख 32 हजार 210 मतदाताओं की तुलना में 2 लाख 13 हजार 158 वोटरों ने मतदान किया था। इसमें एक लाख 7 हजार 72 महिलाओं ने जहां बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया था, तो वहीं एक लाख 6 हजार 83 पुरुषों ने भी संबंधित बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया था। 3 थर्ड जेंडर ने भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी की थी। इस प्रकार अकबरपुर विधानसभा सीट पर कुल 64.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से कम था। 2017 में कुल 66.73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन

अकबरपुर विधानसभा की राजनीति सदैव से राजभर, दलित, कुर्मी, अल्पसंख्यक के इर्द-गिर्द घूमती रही। इस विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया था। यदि बूथों पर पड़े मतों की बात की जाए, तो बूथ संख्या 234 प्राथमिक विद्यालय अहरिया पर सबसे अधिक 78.57 प्रतिशत मतदान हुआ, तो बूथ संख्या 19 उच्च प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में 41.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अधिक मतदान करने वाले बूथ
बूथ संख्या बूथ का नाम प्रतिशत
234 प्रा.वि. अहरिया 78.57
332 प्रा.वि. होरिलपुर 77.01
24 प्रा.वि. अरिया दक्षिण 76.83
22 प्रा.वि. अरिया उत्तर 76.09
3 उ.प्रा.वि. बनगांव 76.08
134 प्रा.वि. सिझौली 76.04
199 प्रा.वि. जोरियन कटुई 75.76
182 पंचायत भवन सुल्तानपुर तुलसीपुर 75.55
148 उ.प्रा. शेखपुर कयामुद्दीनपुर 75.1र7
56 प्राथमिक विद्यालय मुस्लिमपट्टी 74.85
सबसे कम मतदान वाले बूथ
19 उ.प्रा.वि. लोदीपुर 41.7
94 राजकीय गल्र्स इ.का. अकबरपुर 44.94
96 राजकीय गर्ल्स इ.का. अकबरपुर 46.59
374 प्रा.वि. अहेथा 47.51
66 उ.प्रा.वि. सिझौलिया 48.10
124 प्रा.वि. मिर्जापुर उत्तरी 48.45
123 प्रा.वि. अब्दुल्लापुर दक्षिण 48.57
305 उ.प्रा.वि. अटगी 48.66
98 प्रा. वि. अकबरपुर 48.72
371 उ.प्रा.वि. रामपुर जयसिंह 49.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें