फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिलीं आंगनबाड़ी केंद्रों गड़बड़ियां

Thu, 30 Jul 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान गड़बडिय़ां पाए जाने पर पांच कार्यकर्त्रियों, दो सहायिकाओ व एक सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के साथ ही एक लिपिक, एक सहायिका व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। सीडीपीओ रामनगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को अकबरपुर व जलालपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ जलालपुर ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इसमें तमाम गड़बडिय़ां पाई गईं थीं।

औचक निरीक्षण गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह व सीडीपीओ जलालपुर बलराम सिंह ने सबसे पहले मसड़ा मोहनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां हाटकुक्ड नहीं बनता मिला।  50 में मात्र 15 बच्चे ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन


मसड़ा मोहनपुर द्वितीय में भी हाटकुक्ड बनता नहीं मिला। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री संगीता वर्मा और सुपरवाइजर रमा मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया। बरही मोहनपुर केंद्र पर हाटकुक्ड नहीं बन रहा था। इस पर कार्यकत्रीत्र निर्मला देवी से जवाब तलब किया गया।।

आंगनबाड़ी केंद्र हरैया में भी हाटकुक्ड योजना के तहत भोजन नहीं बनता मिला। इस पर कार्यकर्त्री उर्मिला देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद बाद बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया गया तो यहां लिपिक अनुपस्थित मिला। इस पर लिपिक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

बसखारी बाजार स्थित केंद्र पर हाटकुक्ड योजना के तहत भोजन नहीं बनता मिला। इस पर कार्यकर्त्री निर्मला देवी व सहायिका अनीता देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया। अछती केंद्र के निरीक्षण में मौजूद मिलीं सहायिका सुदामा देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रीता यादव आधार कार्ड लेने गई हैं।

इस पर सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा गया। इंदईपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका मुन्नी देवी दो दिनों से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस पर उनका दो दिन का मानदेय काटा गया। केंद्र पर हाटकुक्ड योजना के तहत भोजन न मिलने पर कार्यकर्त्री से स्पष्टीकरण मांगा।

रामनगर बाल विकास केंद्र के निरीक्षण में सीडीपीओ अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ दो दिनों से अनुपस्थित चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दो दिन का मानदेय काटे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें