फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की जान गई

Thu, 30 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत गौहन्ना गांव निवासी निनकऊ यादव की पत्नी इंद्रावती (40) बुधवार दोपहर घर की सफाई करते वक्त सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजन इंद्रावती को जोगापुर में एक ओझा के पास झाड़फूंक कराने ले गए मगर उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद इंद्रावती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर सायं उसकी मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि झाड़फूंक के चक्कर में परिवारीजनों ने इंद्रावती को अस्पताल ले जाने में देर कर दी। यदि तत्काल इलाज शुरू होता तो उसकी जान बच सकती थी।

अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव निवासी प्रदीप की पत्नी कंचन (28) गुरुवार प्रात: घर की सफाई करते समय सर्पदंश की शिकार हो गई। टांडा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी विजय शंकर (48) को बुधवार देर सायं खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर कला गांव निवासी मंशाराम की पत्नी कालिका देवी (50) बुधवार देर सायं घर में सर्पदंश का शिकार हो गई। भीटी निवासी सुरजीत की पत्नी लक्ष्मी (24) को गुरुवार सुबह घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें