फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक सप्ताह बाद बारिश ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
शहर के बसखारी मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन सवार।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को शाम मौसम ने राहत की सौगात दी। जिले के कई इलाकों में अचानक हल्की से तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों और आसपास के सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। बारिश थमने के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। अकबरपुर, भीटी, आलापुर और जलालपुर सहित कई क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से हल्की राहत मिली। दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें