फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 06 Jan 2016 11:22 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते दिनों फैजाबाद जिला बार एसोसिएशन ने भीटी तहसील को फैजाबाद से जोड़े जाने की मांग थी। यह तहसील अंबेडकरनगर जनपद में है। जनपद गठन के बाद से ही फैजाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा लगातार भीटी तहसील को फैजाबाद से जोड़े जाने की मांग उठाई जाती रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर बुधवार सुबह बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में हुई। अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि अपने लाभ के लिए भीटी तहसील को फैजाबाद से जोड़ने की साजिश रच रहे हैं। पूर्व में भी इसे लेकर कई बार जोर शोर से प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि कड़े विरोध के चलते सफलता नहीं मिल सकी थी। अब एक बार फिर से भीटी तहसील को अंबेडकरनगर जनपद से अलग करने की बात की जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि भीटी तहसील को फैजाबाद से जोड़ा गया तो इससे वादकारियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ेगी। ऐसे में वादकारियों व अधिवक्ताओं के हित को देखते हुए भीटी तहसील को अंबेडकरनगर जनपद में ही रहने दिया।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि भीटी तहसील को अंबेडकरनगर से अलग करने की प्रक्रिया शुरू की गई तो बार एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगा। इसका पुरजोर विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान हरीश मिश्र, ज्ञानप्रकाश तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश शुक्ल, श्यामभवन पाण्डेय, अनिल यादव, रामदेव निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें