फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष और ईओ के बीच मतभेद को दूर कराने पहुंचे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष, ईओ और सभासदाें के बीच चल रही तनातनी को खत्म कराने के लिए शुक्रवार को एडीएम डाॅ. सदानंद पहुंचे। उन्होंने सभी के साथ बैठकर आपसी मतभेद दूर करने और विकास कार्यों में सहभागिता के लिए कहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व सभासदों के बीच लंबे समय से खटास चल रही थी। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष, ईओ व सभासदों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति, अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया व सभासदों को आपसी मनमुटाव को दूर कर एक साथ मिल विकास कार्य कराने के लिए राजी किया। कहा कि सरकार नगर पंचायत में विकास कार्य करना चाह रही है, जिसमें सभी लोग सहयोग करें। जिससे नगर पंचायत के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा विकास कार्यों में सहयोग नहीं किया जाता और न ही उन्हें कोई जानकारी दी जाती है। सभासद राम कवल यादव नोमान ने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सभासदों के प्रस्तावों पर अध्यक्ष विचार नहीं करते। लगभग एक घंटे से तक बैठक चली, जिसमें एडीएम ने सभी लोगों को मिलकर कार्य योजना बनाने व विकास कार्य कराने की बात कही।
विज्ञापन

बाद में एडीएम ने कार्यालय व निर्माणाधीन बरात घर का निरीक्षण किया। कार्यालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गोपाल बाग में गैया जी के पोखर व मंदिर के लिए जमीन देखी। उन्होंने ईओ से कहा कि नगर पंचायत की जो जमीन है, इसका शीघ्र सीमांकन करा लें। इस दौरान एसडीएम सदानंद सरोज खंड विकास अधिकारी अनिल कुशवाहा लिपिक अखिलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें