फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी व आईजी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच सीटों पर मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारी दिनभर मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बृजभूषण, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह भी जनपद दौरे पर पहुंचे और कई बूथों का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही निर्भीकता के साथ मतदान करने की सलाह दी। कहा कि पुलिस व प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जरूरी प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बृजभूषण व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मंडल कवींद्र प्रताप सिंह अकबरपुर नगर के डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचे। यहां पर कई बूथ बनाए गए थे। मतदाताओं की लंबी लाइन भी लगी थी। अधिकारियों ने मतदाताओं से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने डीएम व एसपी के साथ टांडा के मॉडल बूथ मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित कई अन्य मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें