फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर अपर मुख्य सचिव नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने मनरेगा मजदूरी भुगतान मामले में न्यायालय के आदेश के बावजूद पालन न किए जाने को लेकर अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग को कड़ी फटकार लगायी। कहा कि कार्यप्रणाली में जल्द सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी जतायी। बाद में अपर मुख्य सचिव ने बीसी सखी परियोजना की समीक्षा की। पूरे प्रदेश में बेहतर कार्य करने के लिए प्रथम स्थान पाने वाली बीसी सखी कल्पना तिवारी को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया। प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहीं बीसी सखी लक्ष्मी गुप्ता को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए एनआरएलएम टीम को बधाई दी। बाद में उन्होंने आवास योजना के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें