फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी लखनऊ से किया गया गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
arrested - फोटो : symbolic
विज्ञापन
हत्या के एक मामले में लगभग 18 वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी लखनऊ उच्चन्यायालय परिसर से हुई। मामला वर्ष 1992 में मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली गांव में हुई एक महिला की हत्या से जुड़ा है।
विज्ञापन


इस मामले में अखंडनगर के गोपालपुर निवासी रामअचल व एक अन्य ज्ञानी उर्फ ज्ञानप्रकाश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में एडीजे-6 कोर्ट से दोनों को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा हो गई। लगभग एक वर्ष बाद दोनों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद निर्धारित पेशी पर दोनों हाजिर नहीं हुए।

इस पर वारंट हो गया। ज्ञानी को तो पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया लेकिन रामअचल वर्ष 1998 से फरार चल रहा था। बताया जाता है कि रामअचल ने इस मामले में एक केस भी हाईकोर्ट में दायर कर रखा था। इसमें व्यक्तिगत पेशी के लिए एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी शुक्रवार को पहुंचे हुए थे। मामले की सुनवाई के दौरान रामअचल भी वहां मौजूद था।
विज्ञापन


इसी दौरान पूरे तथ्य से अवगत होने के बाद संबंधित कोर्ट के न्यायाधीश ने रामअचल को अभिरक्षा में ले लेने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां मौजूद एसओ अहिरौली मनोज कुमार पंत ने उसे अभिरक्षा में ले लिया और अंबेडकरनगर ले आए।

एसओ ने बताया कि इससे पहले जब वे मालीपुर थानाध्यक्ष थे तो फरारी के चलते 23 सितंबर, 2016 को उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्की भी हुई थी। बताया कि बाद में आरोपी को मालीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से उसका चालान हो गया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कोर्ट परिसर से आरोपी की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें