फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर्यादित टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। फेसबुक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सकरावल निवासी मोहम्मद अरसलान ने अपने फेसबुक वॉल पर हिंदू देवता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई। जानकारी होते ही टांडा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मोहम्मद अरसलान मीरानपुरा स्टेट बैंक के पीछे कसाईटोला का मूल निवासी है।
वह अब सकरावल में अपने नाना के घर रहता है। मोहम्मद अरसलान ने सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी ज्ञानवापी को लेकर चल रहे सर्वे के संदर्भ में की थी। खोदाई के दौरान शिवलिंग मिलने पर व्यंग्य करते हुए उसने जो टिप्पणी की थी, उससे लोगों में आक्रोश था। इसी को देखते हुए पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर भाजपा की पूर्व विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त ने भी दखल देते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें