फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से बदलेगी ग्राम पंचायतों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द ही इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इसके तहत पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने को ग्राम पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कर दुरुस्त बनाया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों को 19 करोड़ रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके उपयोग से ग्राम पंचायतों की तस्वीर बेहतर और बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि से पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही बरसात से पहले ही ग्राम पंचायतों में जल निकासी से होने वाली जलभराव की समस्या दूर कराया जाएगा। इसके लिए क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त बनाने के साथ ही नयी नालियों का निर्माण करवाने, ग्राम पंचायतों में साफ सफाई के साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने व परिसंपत्तियों के रखरखाव का कार्य भी होगा।
गर्मी में बढ़ते जल संकट से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त के तहत 19 करोड़ की धनराशि जिले की 902 ग्राम पंचायतों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उपलब्ध धनराशि से पेयजल की समस्या को दूर करने के साथ ही अन्य चिह्नित कार्य भी होंगे। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 902 ग्राम पंचायतों में पेयजल, जलभराव, प्रकाश जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शासन से 15वें वित्त के तहत मिली 19 करोड़ की अनुदान राशि जल्दी ही जरूरत के अनुसार से संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें