फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: माफिया गैंग का फरार सदस्य सलमान गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 07:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टांडा(अंबेडकरनगर)। दिवंगत माफिया सरगना खान मुबारक गैंग के एक सदस्य को टांडा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग के कई अनय सदस्यों की पुलिस अभी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
हंसवर थाना क्षेेत्र के हरसम्हार गांव निवासी माफिया सरगना खान मुबारक की हरदोई जिला जेल में बीमारी के चलते बीते 12 जून को मौत हो गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच 13 जून को हरसम्हार स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। दो दिन बाद हंसवर पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। इसमें कहा कि खान मुबारक को मिट्टी देने के बहाने जुटे लोगों ने गैंग को आगे बढ़ाने की कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। बीते दिनों ही चार आरोपियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब एक आरोपी हरसम्हार निवासी सलमान को टांडा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फुलवरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे हंसवर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें