फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। बहुचर्चित संजय हत्याकांड मामले में फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुबह धर्मनगर के निकट घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बीते बृहस्पतिवार को मुख्य अभियुक्त के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाने वालों में शामिल था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को संजय वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरविंद वर्मा के साथ जब पुलिस की मुठभेड़ चल रही थी, तो पुलिस टीम पर गोली चलाने वालों में अरविंद का साथी शातिर बदमाश इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर नंदापुर निवासी विजय बहादुर वर्मा भी शामिल था। पुलिस ने मुठभेड़ में अरविंद को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन विजय गोलियां चलाते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था।
इसके बाद से कोतवाली पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बीच रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय बहादुर धर्मनगर के निकट मौजूद है और कहीं भागने के प्रयास में है। इस पर कोतवाल विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक वंदना अग्रहरि, दीवान एजाज अहमद, सिपाही अजय पटेल ने धर्मनगर गांव के निकट पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते हुए विजय भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें