फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिट्टी लदी टैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवारों को रौंदा, बाइक

Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा/ हंसवर (अंबेडकरनगर)। बरियावन-पट्टी मार्ग पर शनिवार दोपहर मिट्टी लदी टैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी छात्र संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

हंसवर के जल्लापुर साबुकपुर निवासी शिवांग (23) चंडीगढ़ में गार्ड की नौकरी करते थे। 10 दिन पूर्व घर आए थे। शनिवार को औझीपुर निवासी अपने मित्र संजय यादव को बाबा सुखदेव स्मारक महाविद्यालय नरियांव जहांगीरगंज बीए की परीक्षा दिलाने ले गए थे। किसी कारण परीक्षा रद्द होने के बाद संजय ने शिवांग से सम्मनपुर के खानुपर अपने मामा के घर चलने की बात कही। इसके बाद दोनों खानपुर के लिए रवाना हो गए। बाइक शिवांग चला रहे थे। दोपहर 12.30 बजे चकिया गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवांग ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल संजय को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक शिवांग के पिता श्याम सुंदर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में छोटा भाई सनी व बहन भी हैं।


अनियंत्रित पिकअप ने टोल प्लाजा बैरियर तोड़ा


जलालपुर/ कटेहरी (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के अंबरपुर के पास घने कोहरे के चलते शनिवार सुबह करीब सात बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आगरा से गोरखपुर की ओर जा रही पिकअप टोल प्लाजा के बूथ संख्या चार से टकरा गई। टक्कर के कारण टोल बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर जैतपुर थाना प्रभारी थीरेंद्र आजाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। वहीं, अहिरौली क्षेत्र में शनिवार भोर पांच बजे कोहरे के कारण महरूआ बाजार की तरफ से आ रहा ट्रक पहितीपुर मार्ग के राजेपुर गांव के निकट नीम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक व
विज्ञापन
विज्ञापन

खलासी
सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें