फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Sat, 03 Aug 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के माली पुर रोड पर दुकान में लगी आग को बुझाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के दोस्तपुर मालीपुर रोड स्थित किराने की दुकान में शनिवार दोपहर करीब शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक फायरकर्मी व आम लोग आग पर काबू पाते तब तक सामान जलकर राख हो गया। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दोस्तपुर मालीपुर रोड पर विवेक कसौधन का दो मंजिला घर है। ऊपर के हिस्से में वह परिवार समेत रहते हैं। जबकि नीचे के तल में उन्होंने किराने की दुकान कर रखा है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे दुकान के अंदर तारों के चलते शाॅर्ट सर्किट हो गया। इससे दुकान में आग लग गई। उस समय दुकान में मौजूद विवेक की मां गुहार लगाते हुए बाहर की तरफ भागी। इस पर आसपास के दुकानदार व आम लोग भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आग दुकान के अलग अलग हिस्सों तक पहुंच गई। इससे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक ने फायरकर्मियों को सूचित करने के साथ ही आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। इसी बीच पहुंचे फायरकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। हालांकि तब तक दुकान में रखा फ्रिज, कूलर व अन्य सामान जल चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें