अंबेडकरनगर। अवैध वसूृली से जुड़ा वीडियो वाॅयरल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने प्रभारी एडीओ पंचायत व चार सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। गत दिवस सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हुआ, जिसमें सहायक विकास अधिकारी भीटी के कक्ष में सफाई कर्मियों की मासिक उपस्थिति/पेरोल जमा किए जाने के लिए प्रति सफाईकर्मी 200 रुपये की वसूली किए जाने का प्रमाण मिला। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रभारी एडीओ पंचायत रामजीत शास्त्री तथा सफाईकर्मी शिवशंकर, लालचंद यादव, बृजमोहन व रामसहाय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ ने इन सभी को निलंबित करते हुए अलग अलग ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। संवाद