फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मीरानपुरा में कर्बला की याद में निकला जुलूस-ए-अजा

विज्ञापन
टांडा नगर में मंगलवार को पांच सफर के जुलूस-ए-अजा के दौरान नौहा ख्वानी करते अंजुमन। स्रोत : आयोज
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा नगर में मंगलवार को जुलूस-ए-अजा मीरानपुरा स्थित कोठी राजा साहब के मैदान से निकाला गया। जुलूस की शुरुआत मौलाना गुलाम मुर्तुजा की मजलिस से हुई।
विज्ञापन

इसके बाद अंजुमन जुल्फिकारिया खासपुर, अंजुमन सिपाह हुसैनी हयातगंज, अंजुमन अब्बासिया सकरवाल, अंजुमन हैदरिया रजिस्टर्ड, अब्दुल्लापुर अकबरपुर और अंजुमन मेहदिया बेशीर ग्रुप जलालपुर ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। इस दौरान मौलाना सैयद गुफरान सिरसवी ने शबीह ताबूत, अलम और दुलदुल की जियारत कराते हुए कर्बला की घटनाओं का जिक्र किया।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ राजा के मैदान चौराहा और महिला अस्पताल चौराहा पहुंचा। महिला अस्पताल चौराहे पर मौलाना सै आसिफ हुसैन ने कर्बला के 72 शहीदों की कुर्बानी का बयान किया। इसके बाद अंजुमन हुसैनिया की ओर से शामिल सभी अंजुमनों को हदिया पेश किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें