फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध समेत चार जख्मी, एक रेफर

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना अंतर्गत चांदपुर भठपुरा निवासी कप्तान सिंह (40) पुत्र तेजबहादुर सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। रगड़गंज बाजार के निकट एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार गांव निवासी गिरीश वर्मा (32), अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासी रामआसरे (71), जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासी उमेश सिंह (32) भी दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें