फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान का ताला तोड़ एक लाख की चोरी

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना अंतर्गत रफीगंज बाजार में बुधवार रात चोरों ने मोबाइल शाप के शटर का ताला तोड़कर 57 हजार नकदी के अलावा 50 हजार रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जैतपुर थाना अंतर्गत रफीगंज गांव निवासी कृष्णकुमार पुत्र रामराज की जय अंबे टेलीकाम के नाम से रफीगंज बाजार में ही मोबाइल की दुकान है। बुधवार देर सायं प्रतिदिन की तरह कृष्णकुमार दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने शटर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उनमें सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी दूरभाष पर कृष्णकुमार को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। शटर उठाकर जब दुकान के अंदर गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। विभिन्न कंपनियों के कई मोबाइल सेट गायब थे। साथ ही काउंटर का लाकर भी खुला था, जिसमें रखा 57 हजार रुपये नकद भी गायब था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर 50 हजार रुपये के मोबाइल व 57 हजार रुपये नकद के पार होने की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों व अन्य दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि तमाम मांग के बाद भी पुलिस रात्रि गश्त में वृद्धि नहीं कर रही है। इसके अलावा पूर्व में हुई ज्यादातर चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें