फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल अधेड़ की मौत

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। अकबरपुर दोस्तपुर रोड पर बुधवार दोपहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में दिखाई दिया। वह गंभीर रूप से घायल था।अकबरपुर पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। अकबरपुर के निमदीपुर गांव निवासी अमरनाथ (20) पुत्र चंद्रभान गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। वह अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट पहुंचा, तो अनियंत्रित हो गया और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खानुसपुर गांव निवासी रवि प्रकाश (22) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। नगर के निकट पीछे से बाइक ने उसे साइड मार दिया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ला निवासी रामजस (75) बुधवार देर शाम सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक ने टक्कर मार दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें