फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में लहराए असलहे

Mon, 06 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में शनिवार देर रात कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में चूर इन स्थानीय बदमाशों ने न सिर्फ शराब की बोतलें फेंकी, वरन विरोध करने पर एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी। बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच खुलेआम असलहे भी लहराए। इससे बस स्टेशन क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने व बस स्टेशन क्षेत्र में लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व शराब के नशे में चूर युवकों व पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार रात बस स्टेशन क्षेत्र एक बार फिर बड़े हंगामे का गवाह बना। दरअसल नगर व आसपास के गांव से जुड़े कुछ मनबढ़ किस्म के युवक लगातार बस स्टेशन क्षेत्र में अपनी दबंगई दिखाते रहते हैं। असल में इसी जगह पर शराब का ठेका भी स्थित है। ऐसे युवक यहां शराब के लिए आते हैं और स्थानीय दुकानों से ही नमकीन व पानी आदि लेकर नशा करते हैं। इसके बाद ही वे अक्सर यहां हंगामा करते रहते हैं। शनिवार रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। बताया जाता है कि एक जीप पर सवार कुछ मनबढ़ युवक बस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने जीप खड़ी कर शराब व बीयर की बोतल खरीदी। जीप में ही सवार होकर वे इसका सेवन करने लगे। जीप से ही जब वे बोतल बाहर फेंकने लगे, तो एक व्यक्ति ने प्रतिरोध किया। इस पर बदमाशों ने जीप से उतरकर उसकी पिटाई कर दी। इनमें से एक दो युवकों का आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है। बेखौफ बदमाशों ने इसके बाद अवैध असलहे निकाल लिए और हवा में लहराते हुए काफी देर तक हंगामा किया।
जिस दौरान बदमाश वहां हंगामा कर रहे थे, उस समय बस स्टेशन क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। दो दिन पूर्व चूंकि कुछ इसी परिस्थिति में पुलिसकर्मियों की पिटाई हो गई थी। इसलिए इन दोनों ने शनिवार रात चुप रहना ही उचित समझा। उधर बाद में हंगामा करने के बाद चार-पांच संख्या में मौजूद बदमाश जीप में बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को एसपी सुनील सक्सेना को हुई, तो उन्होंने सीओ व अकबरपुर थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लगातार कई दिन तक बस स्टेशन क्षेत्र में सघन छापेमारी की जाए। जो भी व्यक्ति कुछ गड़बड़ करता मिले, उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाए। एसपी ने कहा है कि वे स्वयं भी एक दो दिन बस स्टेशन क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सघन तलाशी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें