फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह ने उड़ाए आठ हजार

Mon, 06 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। जहरखुरान गिरोह ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर आठ हजार रुपये नकद व पांच हजार का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

गोवर्धनपुर निवासी रामवृक्ष दिल्ली से कमाकर शनिवार को घर लौट रहा था। इस बीच वह जहरखुरानों का शिकार हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने ढोलवाबाजार के निकट उसे सड़क के किनारे अचेत अवस्था में देखा। परिवार के लोगों ने रामवृक्ष को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर उसने बताया कि शनिवार की देर रात बसखारी से प्राइवेट वाहन से वह घर के लिए चला था। रास्ते में कुछ लोगों ने चाय पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके आठ हजार रुपये नकद व पांच हजार का सामान गायब है। एसओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें