बसखारी। बाजार के चौक क्षेत्र स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब छह हजार रुपये का माल साफ कर दिया। दुकानदार ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है।
थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले पा रही है। शनिवार रात भी बसखारी पुलिस को धता बताते हुए चोरों ने चौक क्षेत्र स्थित एक पान की गुमटी का ताला तोड़ डाला और इसमें रखा लगभग पांच हजार रुपये का सामान समेट लिया। दुकान की तिजोरी में रखे एक हजार रुपये भी चोरों ने निकाल लिए। रविवार प्रात: जब बाजारवासी उठे तो उन्होंने देखा कि अनंतलाल गुप्ता की गुमटी का ताला टूटा है और दुकान में रखा सारा सामान गायब है। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही अनंतलाल मौके पर पहुंचा। उसने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। हालांकि समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की प्राथमिकी नहीं दर्ज कर सकी थी।