फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिवाली से पहले 862 पात्रों को मिलेगी सीएम आवास की पहली किस्त

Mon, 13 Oct 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 862 पात्रों को पहली किस्त जारी की जाएगी। शासन ने दीपोत्सव से पूर्व आवासहीन दिव्यांग, निराश्रित विधवा, कुष्ठरोगी व आपदा में गिरे घरों के पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय किया है। जिलास्तर पर सूची जारी कर सभी ब्लॉकों में पात्रों का चयन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में 148 आवासों का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें सामान्य वर्ग के 104 और अनुसूचित जाति के 44 पात्र शामिल हैं। छह आपदा प्रभावित परिवार, दो कुष्ठरोगी, 90 दिव्यांगों और 50 निराश्रित विधवाओं को पहली किस्त मिलेगी। बसखारी में 28 पात्रों को योजना की पहली किस्त जारी होगी। इनमें सामान्य वर्ग के 18 और अनुसूचित जाति के 10 पात्र शामिल हैं। दो आपदा पीड़ित, नौ दिव्यांग और 17 निराश्रित महिलाएं अपने घर का निर्माण शुरू कर सकेंगी। भीटी में 41, भियांव में 130 पात्रों को पहली किस्त स्वीकृत की जाएगी। जहांगीरगंज ब्लॉक में 20, जलालपुर में 123, कटेहरी में 74, रामनगर में 180, टांडा में 118 परिवारों को लाभ मिलेगा। इन लाभार्थियों को मंगलवार से ही किस्त वितरण शुरू किया जाएगा।
आज से जारी होगी पहली किस्त
योजना के तहत पहले से ही पात्रों का चयन कर लिया गया था। शासन से लक्ष्य का इंतजार था। अब जिले का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। आज से पात्रों के खाते में सीएम आवास की पहली किस्त भेजी जाएगी। प्रयास है कि दीपावली से पहले इन परिवारों के खाते में राशि पैसा पहुंच जाए। -अनिल सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें