फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रोज खपाई जा रही 80 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकार की रोक से जिले में लगभग 80 क्विंटल पॉलिथीन के कारोबार को झटका लगेगा। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए जिले में प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने अब आगे नई डिमांड नहीं भेजी है। व्यापारियों का कहना था कि शासन व प्रशासन को वैकल्पिक प्रबंधों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया काने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक बार में ही प्रयोग कर फेंक दी जाने वाली सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक ने जिले में इस कारोबार से जुड़े व्यापारियां को तगड़ा झटका दिया है। ऐसे कारोबारियों को उम्मीद थी कि शायद प्रतिबंध की अवधि आगे बढ़ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब एक जुलाई से अनिवार्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है। ऐसे प्लास्टिक का कारोबार जिले में तेजी से फलफूल रहा था। एक सर्वे के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 80 क्विंतल प्लास्टिक का प्रयोग विभिन्न माध्यमों से हो रहा था। पूर्व में यह प्रयोग लगभग लगभग डेढ़ सौ क्विंटल प्रतिदिन के करीब था।
बीते दिनों चलाए गए तमाम अभियान का असर रहा कि दुकानों से लेकर अन्य जगहों पर प्लास्टिक के प्रयोग में कमी आई है। जिले में इन दिनों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की पॉलिथीन की खपत हो जा रही थी। अब इसी कारोबार को चपत लगेगी। शहजादपुर के एक कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अब तक 11 लोग मिलकर 20 लाख रुपये की पॉलिथीन एक बार में मंगाया करते थे। लगभग दो माह तक इस पॉलिथीन की बिक्री होती थी। अब जबकि सरकार ने इसके प्रयोग पर रोक लगा दिया है, तो नया आर्डर नहीं दिया गया है। जो पॉलिथीन बची है, उसे खपाया जाएगा। इसके बाद शेष पॉलिथीन वापस भेजने की कोशिश होगी। कहा कि शासन व प्रशासन को वैकल्पिक प्रबंध भी तय करने चाहिए।
विज्ञापन

टांडा के कारोबारी ने बताया कि पॉलिथीन पर रोक से अब दूसरे कारोबार की तरफ ध्यान केंद्रित करने का प्लान बन रहा है। अब तक इसी व्यापार से परिवार का पेट पाला जा रहा था, लेकिन अब ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा है।
इन उत्पादों पर रहेगी रोक
सजावटी पॉली स्टीरीम, थर्माकोल के कप, प्लेट, ग्लास, कटोरे, पैकिंग फिल्म, इयर बट, गुब्बारे, कैंडी, प्लास्टिक बैनर, डिस्पोजल कप, डिब्बे व ट्रे, फिल्म चढ़े मिठाई के डिब्बे आदि की बिक्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें