फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचा 65 एमवी का नया ट्रांसफार्मर, सुधरेगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बदहाल चल रही बिजली सप्लाई से परेशान ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलेगी। विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में फुंके 63 एमवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार दो दिन में ट्रांसफार्मर का संचालन प्रारंभ शुरू हो जाएगा। इससे बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के पटरी पर आने से छह से अधिक उपकेंद्रों से जुड़ी दो लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एक जून को विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में लगे 63-63 एमवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ऐसे में विद्युत आपूर्ति का पूरा लोड मात्र एक ट्रांसफार्मर पर ही हो गया। नतीजा यह हुआ कि इससे जुड़े अन्य विद्युत उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली प्रभावित हो गई।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर के अलावा मरैला विद्युत उपकेंद्र, बेवाना, महरुआ, कटेहरी समेत कई अन्य उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर के जलने के बाद हरकत में आए पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सितारगंज से नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया। कानपुर से आई टीम ने ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बीच सोमवार को कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने के साथ ही ऑयल फिल्टर का काम चल रहा है। एक दो दिन में इसे क्रियाशील कर सप्लाई का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें