फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लोगों को बताईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में केंद्र सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराते भाजपा नेता व - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर ओझा के नेतृत्व में बूथ संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की ओर से आठ वर्ष में किए गए कार्यों व उपलब्धियों से अवगत कराया गया। साथ ही पंफलेट भी वितरित किए गए। उधर, जलालपुर में कार्यकर्ताओं ने लोगों को पत्रक वितरित कर सरकार के कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर ओझा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां धरातल पर देखने को मिल रही हैं। योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पार्टी नेतृत्व ने सीधे लाभार्थियों से संवाद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनमानस से संपर्क कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र योजना से वंचित न रह जाए।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गरीबों के लिए सदैव चिंतित रहते हैं और उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाकर सीधा लाभ पहुंचा रहे हैं। कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने देश को खोखला बनाने का काम किया। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है और सब कुछ जानती है। इसीलिए भाजपा ने पुन: सत्ता में वापसी की है। ग्रामीणों को पंफलेट वितरित करने के साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे, अजय पांडेय, कृष्णचंद दुबे, राम प्रताप वर्मा, महेंद्र प्रताप वर्मा व विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जलालपुर के नीमतल में नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में लोगों को पत्रक वितरित किए गए। कहा गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश व प्रदेश के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी सुरेश गुप्त, मनोज सोनी, गोपाल कृष्ण कसौधन व संदी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें