नगरपंचायत जहांगीरगंज में बना अन्नपूर्णा भवन।
अंबेडकरनगर। जिले के सात ब्लॉकों में मनरेगा योजना के तहत आधुनिक तकनीक से युक्त अन्नपूर्णा भवन (गोदाम) अनाज भंडारण केंद्र का निर्माण किया जाना है। इन दुकानों पर दुकानदार अपने अनाज को सुरिक्षत कर सकेंगे। बोरियों में चावल और गेहूं जमा कर सकेंगे।
विभाग के मुताबिक भवन में दो दुकानें बनेंगी, जिनमें अनाज रखा जाएगा। स्मार्ट लाइट से सुसज्जित होने से ये अन्नपूर्णा भवन अन्य गोदामों से अलग दिखेंगे। इससे पहले 75 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य मिला था। इसमें अभी गोदाम पूर्ण नहीं पाए हैं। वहीं अब दोबारा 47 अनाज भंडारण केंद्रों का निर्माण कराए जाने का लक्ष्य मिला है।
पूर्ति विभाग और मनरेगा के सहयोग से बनने वाले इस अनाज भंडारण केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन आकर्षक भवनों को सजाया जाएगा। इसके लिए इन भवनों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायकों के चित्र भी लगाए गए जाने की योजना है। अन्नपूर्णा भवन (गोदाम) मनरेगा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। इनके निर्माण की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत ही हैं। यह परियोजना मनरेगा व 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पूरी की जाएगी।
इन ब्लॉकों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन
जलालपुर 07
भियांव 05
अकबरपुर 04
भीटी 13
कटेहरी 07
रामनगर 06
जहांगीरगंज 05
-
वर्जन
जिले में पहले से 75 अनाज भंडारण केंद्र बनाने का लक्ष्य था। इसमें कई स्थानों पर काम चल रहा है और कई जगहों पर काम पूरा हो गया है। सात ब्लॉकों में 47 नए अनाज भंडारण केंद्र बनाने का पत्र मिला है। -विजय अस्थाना, डीसी मनरेगा