फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फुंका पैनल, 13 घंटे तक 40 हजार आबादी की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र महरुआ का इनकमिंग पैनल फुंकने से करीब 40 हजार आबादी को बृहस्पतिवार आधी रात से 13 घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। विभाग का दावा था कि शुक्रवार सुबह तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लेकिन दोपहर बाद डेढ़ बजे करीब आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे पहले बिजली के अभाव में कई तरह के व्यावसायिक कार्य प्रभावित हुए तो वहीं पेयजल के साथ-साथ लोगों को कई अन्य मुश्किलों से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ विद्युत उपकेंद्र से करीब 40 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगा कि सामान्य कटौती होगी। करीब दो घंटा बीत जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं मिली तो कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन लगाया तो जानकारी मिली कि इनकमिंग पैनल ही फुंक गया है। सुबह तक गड़बड़ी दूर होने पर ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस पर लोगों ने दोबारा बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो बताया गया कि अभी गड़बड़ी दूर कराने का प्रयास चल रहा है। इस बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से वेल्डिंग मशीन से जुड़े कार्य प्रभावित हुए तो वहीं आटा चक्कियां भी ठप रहीं। कंप्यूटर सेंटरों व जनसेवा केंद्रों पर भी बिजली के अभाव में काम नहीं हो सका। हालांकि कुछ केंद्रों पर संचालकों ने इन्वर्टर के जरिए कुछ काम जरूर किया लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पानी के लिए उठानी पड़ी। मोबाइल चार्जिंग को भी लेकर काफी दिक्कत हुई। स्थानीय मैनुद्दीन अंसारी, राधेश्याम, मुकेश व आदित्य ने कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर अक्सर संकट उत्पन्न होता रहता है। कभी बिजली तार टूटने तो कभी अन्य गड़बड़ी के चलते घंटों आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। जर्जर उपकरणों के सहारे आपूर्ति कराई जा रही है। जो आए दिन जवाब देता रहता है। अधिशासी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें