फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 40 करोड़ से बदलेगी सड़काें की सूरत, आवागमन होगा सुगम

Sun, 28 Sep 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सड़कें अब जर्जरता से बाहर निकलकर मजबूती और चौड़ाई के नए दौर में प्रवेश करने जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने कटेहरी विकासखंड की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इस योजना पर कुल 40.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही इन मार्गों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अकबरपुर–गौहनियां मार्ग के चैनेज 7.000 से 17.000 तक करीब 10 किलोमीटर हिस्से को दो लेन का रूप दिया जाएगा। इस कार्य पर 12.09 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क चौड़ी होने से अकबरपुर शहर से गौहनियां क्षेत्र तक यातायात तेज और सुरक्षित होगा। भारी वाहनों और किसानों की ढुलाई में आसानी आने की उम्मीद है।
ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला चांदपुर-चंदैनी-अशरफपुर मार्ग अब डेढ़ लेन की चौड़ाई में बदलेगा। इस मार्ग के 13.200 किलोमीटर हिस्से पर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इस परियोजना पर 24.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्ग का कायाकल्प होने से न केवल ग्रामीणों का सफर सुगम होगा बल्कि आसपास के कस्बों तक बाजार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। तीसरी योजना के अंतर्गत महरूआ-मिझौड़ा-यादवनगर मार्ग के चैनेज 11.300 से 12.000 तक कुल 700 मीटर हिस्से को सीसी रोड में बदला जाएगा। यह मार्ग दो लेन की चौड़ाई में परिवर्तित होगा।
विज्ञापन

कार्य पर 3.20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बरसात में कीचड़ और गड्ढों से जूझने वाले लोगों को इस परियोजना से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, तीनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 23.900 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। 40.05 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना से कटेहरी विधानसभा के यातायात ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।





सड़कें बनेंगी विकास की जीवनरेखा


जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। सड़कें केवल परिवहन का साधन नहीं होतीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास की जीवनरेखा होती हैं। इन तीनों प्रस्तावों के साकार होने से क्षेत्र के लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और रोजगार व कारोबार की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन




- डॉ. हरिओम पांडेय, विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें