भीटी (अंबेडकरनगर)। रिउना गांव निवासी प्रदीप सिंह की तहरीर पर गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के फोटो को एडिट कर फेसबुक पर आपत्तिजनक रूप से वायरल किया।
बीते शुक्रवार को जैसे ही फेसबुक पर यह आपत्तिजनक पोस्ट सामने आई, क्षेत्रीय भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। जांच में सामने आया कि गांव निवासी इश्तियाक अली अपने परिजनों के साथ पूना में रहता है। वहीं से उसने मुख्यमंत्री का एडिट कर उसे फेसबुक पर वायरल किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदीप सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद